लिपी क्यों? Why Lipee?
]
हमारी भाषा, हमारी लिपी ! कोई भी इंसान अपना मोबाइल उठाता हैं तो उसे २0% समय कीबोर्ड पर बिताना पड़ता हैं, ताकि वह कुछ काम कर सके -- जैसे के इंटरनेट शोध (search), सोशल मीडिया (उदा. व्हाट्सएप्प या ट्विटर), या ईमेल। उसे मोबाईल को सूचना देनी होगी, कोई पहचान वाले का नंबर ढूंढना होगा, या उसे फोन करना भी होगा। सब जगह ज्यादातर कीबोर्ड का प्रयोग होता हैं।
भारतीय लोग सारी जानकारी और विवरण अपनी भाषा में और अपनी लिपी का इस्तेमाल कर के पढने और लिखने पर दृढ रहते हैं। पर सारे मोबाइल अंतरापृष्ठ (interface) ये ज्यादातर रोमी लिपी (जैसे के अंग्रेजी या फ़्रांसिसी भाषाओं में) बनाये गए हैं। ज्यादा तर भारतीय (१०० करोड़) अंग्रेजी नही जानते तो उन्हें मोबाइल पर दिखाई बातें समझ नही आती। अगर हिंदी या अन्य भाषा में अंतरापृष्ठ दिखाया जाय तो भी अक्सर टाईप तो करना पड़ता ही हैं, और ये भी बहुत कठिन हैं।
हिंदी भाषा के लिये बनाये कई कीबोर्ड तो रोमी लिपी का सहारा लेते हैं। अब भला हिंदी टाईप करने के लिए अंग्रेजी का सहारा क्यों? क्या इसमें भाषा की शान हैं? दूसरी तरफ भारतीय लिपीयों का प्रयोग करने वाले कीबोर्ड जटिल होते है। इस कारण ज्यादा तर लोगों के लिए टाईप करना बहुत धीमा और अजीब अनुभव होता हैं। "लिपी कीबोर्ड" से पहले नये अविश्कार के न बनते इक सरल कीबोर्ड का पूरी तरह से अभाव था।
इस तरह मोबाइल इस्तेमाल करने का अनुभव बहुतों को चौंकाने वाला और हताश करने वाला रहा हैं। अगर कोई बैंक सुविधा हो, या सरकारी पर्ची हो, कोई भी गलती महंगी साबित हो सकती हैं। अपनी भाषा में चलाने की मुश्किल देख कर करोड़ो लोग मोबाइल इस्तेमाल करने से डरते हैं और इच्छा या जरुरत होते हुए भी इंटरनेट सेवा का लाभ लेने से वंचित रहते हैं। ये बहुत बड़ी समस्या हैं। गूगल या ऐमज़ॉन जैसी कंपनियां भी सिर्फ अंग्रेजी जानने वाले १५% भारतीय लोगों तक सीमीत रही हैं, और वे बाकी लोगों तक पहुँचना चाहती हैं।
इन चीजों का ध्यान रखके भारतीय भाषाओँ के लिए "लिपी कीबोर्ड" का निर्माण हमने किया हैं। इस की टेक्नोलॉजी नयी हैं, जिसे पेटंट किया गया हैं। इस समय देवनागरी लिपी में हिंदी और मराठी भाषाओँ का चयन किया गया हैं। पर इस टेक्नोलॉजी से सारी भारतीय भाषाओँ और लिपीयों का चयन हो सकता हैं, जैसे बंगाली और गुजराती, जो हम भविष्य में करेंगे। लिपी कीबोर्ड (Lipee Indic Devanagari Keyboard) पूरी तरह Free हैं, और Android प्ले स्टोर पर डाऊन लोड किया जा सकता हैं। अब तक लिपी को ३५०,००० ( साढ़े तीन लाख) लोगों ने अजमाया हैं और हजारों इस का प्रयोग कर के टाईप करते हैं।